आज 27 नवंबर शाम 5 बजे भारतीय किसान संघ जिला हरदा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में बलराम सभागृह हरदा में आयोजित की गई। पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाई गई। अभी किसान की हालत इतनी दयनीय कर दी है सरकार ने न तो उसे फसलों के सही दाम मिल रहे हैं न किसानों की ऊपज समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रही है।