राजगढ़: राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने मालवा के खाटू श्याम दरबार में पहुंचकर की पूजा अर्चना
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने बुधवार की रात 8:00 बजे के लगभग खुजनेर स्थित मालवा के खाटू श्याम जी के पावन दरबार में दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। श्याम बाबा की कृपा से समस्त क्षेत्र में उन्नति, शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हो तथा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो।