उचकागांव थाना क्षेत्र के मनबोध परसौनी गांव में कुछ लोगों ने एक महिला द्वारा जमीन रजिस्ट्री के नाम पर रुपए देकर जमीन पर बनाई गई झोपड़ी को उजाड़ने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपितों ने महिला रीना देवी, उनके पति भरत प्रसाद और उनकी बेटी की लाठी-डंडे से पीट कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। आरोपितों ने झोपड़ी को उजाड़ने के बाद उसमें रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया.