नोखा: रोड़ा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से ग्रामीण की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया विरोध
Nokha, Bikaner | Jun 28, 2026 बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के रोड़ा गांव स्थित गोविंद नगर में शनिवार को हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से करंट लगने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नकु सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल पर रखकर विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर बिजल