चंदौली: एकौनी गांव में बायोगैस प्लांट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, डीएम ने की सराहना
डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने एकौनी गांव में गौशाला व बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया। 200 गायों के गोबर से संचालित प्लांट से 125 घरों को ₹500 माह में गैस मिल रही है। डीएम ने इसे आत्मनिर्भरता की मिसाल बताते हुए अन्य गांवों में भी ऐसे प्लांट लगाने के निर्देश दिए, जिससे रोजगार व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।