राजस्थान के नवलगढ़ तहसील खिरोड़ ग्राम पंचायत के युवा धावक सुनील रेसर ने 7000 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का संकल्प लेकर नशा मुक्ति का संदेश देते हुए आज गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे निवाई बाईपास पहुंचने पर सैकड़ो युवाओं ने सुनील से सर का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सुनील का राजस्थानी परंपरा के अनुसार सफा भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।