गाजियाबाद में यातायात माह 2025 मनाया जा रहा है। जिसके तहत स्कूली छात्रों और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। वही नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यातायात माह के तहत अब तक कितनी कार्रवाई हुई है, इसकी पुलिस ने जानकारी दी है।