विदिशा नगर: जिला मुख्यालय से नजदीक ग्राम जाफरखेड़ी के आदर्श महाविद्यालय का कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रशासन अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। आज कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी बीके वैद्य, एसपी दीपक शुक्ला, एडीएम अनिल डामोर, जिपं सीईओ योगेश तुकाराम भरसट सहित अन्य अधिकारियों ने जफर खेड़ी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इसी स्थान पर विधान सभा चुनाव का मतगणना कार्य किया गया था।