पिछोर: ग्राम पुनावली में लगी एसडीएम की रात्रि चौपाल, 27 समस्याओं का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र।
शिवपुरी कलेक्टर के निर्देशन में पिछोर एसडीएम ममता शाक्य ने जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नावली के ग्राम पुनावली में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।चौपाल में 27 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया और हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद।जिसका प्रेस नोट आज गुरुवार सुबह लगभग 11:30 जारी।