शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के निकरा गांव में तेज आंधी-तूफान के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देर शाम आए तेज तूफान की चपेट में आकर एक विशाल नीम का पेड़ जड़ से उखड़ गया और सीधे 11 हजार बिजली लाइन पर जा गिरा। हादसे में बिजली के दो खंभे टूट गए, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई