बड़वाह में हजरत इमाम हुसैन की याद मे मनाए जा रहे 11 दिवसीय मोहर्रम पर्व की पांच तारीख को रविवार देर रात ग्यारह बजे मुस्लिम समाज का अलम का जुलूस निकला।या हुसैन या हुसैन के नारों के साथ नगर के गोपालपुरा से मासूम कमेटी का निकला अलम जुलूस गुरुनानक मार्ग,मुख्य चौराहा, एमजी रोड,गोल बिल्डिंग से इकबाल चौक, मौलाना आजाद मार्ग होता हुआ पुनः गोपालपूरा पहुंचकर समाप्त हुआ