गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में प्रशिक्षु आरक्षी 2025 RTC का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को अष्टम समूह के विषयों विधि विज्ञान, विधि चिकित्सा शास्त्र एवं प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी प्रदान की।