झालरापाटन: नेशनल हाईवे 52 पर माधोपुर और हरिपुरा गांव के बीच सड़क दुर्घटना में मध्य प्रदेश के दो बाइक सवार युवक घायल
नेशनल हाईवे 52 पर माधोपुर और हरिपुरा गांव के बीच सोमवार रात एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। रॉन्ग साइड चल रही बाइक की एक कार से भिड़ंत हो गई थी। पुलिस जांच अधिकारी गौतम बिश्नोई ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया कि घायलों की पहचान मध्य प्रदेश के गोगठपुर निवासी 26 वर्षीय दिनेश पुत्र ओंकार लाल और 24 वर्षीय कमल के रूप में हुई है।