अरवल: बांस की चकरी से फिसलकर महिला की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
Arwal, Arwal | Jun 17, 2026 अरवल जिले के ग्राम रुपसागर बिगहा स्थित सोननहर कैनाल पर बने बांस के अस्थायी चकरी (पुल) से पैर फिसलने के कारण एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका रुपसागर बिगहा गांव के रविदास परिवार की निवासी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला कैनाल पार करने के दौरान संतुलन खो बैठी और पानी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे