मंझनपुर: कौशाम्बी में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, दो युवक गंभीर घायल, शिनाख्त नहीं हुई
उदहिन-अफजलपुरवारी नहर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।