मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल गांव से मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बोचहां थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर एक युवती के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले बोचहां थाना क्षेत्र की एक युवती का अपहरण कर उसके साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।