सूरजपुर: सूरजपुर में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचेगा कृषि रथ
सूरजपुर जिले में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में की गई। अभियान के पहले दिन कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो गांव-गांव पहुंचकर किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत तकनीक और शासकीय योजनाओं की जानकारी देगा। अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में कुल 12 कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें भैयाथान, ओड़गी, सूरजपुर।