धार: धार कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक, शाम तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी लंबी कतार
Dhar, Dhar | Feb 12, 2026 धार कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक, शाम तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी लंबी कतार।धार कृषि उपज मंडी में गुरुवार को सोयाबीन की जबरदस्त आवक देखने को मिली। शाम 7:20 मिनिट तक मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लगी रही। किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के चलते मंडी में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।मंडी में सोयाबीन की कुल 3047 बोरियों की आवक हुई।