हैदरगढ़: शिवनाम गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में भीषण आग, गृहस्थी सहित सारा सामान जलकर हुआ खाक
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के शिवनाम गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में घर में रखा गेहूं, धान, खाने-पीने का सामान और सभी जरूरी घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जलकर राख हो गईं।