फिरोज़ाबाद: श्याम नगर इलाके में गाली गलौज का विरोध करने पर परिवार 3 लड़की समेत उसकी माँ को पीट- पीटकर किया घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के श्याम नगर इलाज में गुरूवार की देररात मारपीट का मामला सामने आया हैं। आरोप हैं मोहल्ले के ही नामजद लड़को ने सुनीता नामक महिला और उसकी 3 बेटियों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। परिवार 4 लोग घायल हुये हैं। घटना के पीछे गाली गलौज का विरोध करने की बजह बताई जा रही हैं। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी हैं।