बलरामपुर: जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2381 मरीजों का उपचार किया गया
8 जून रविवार को जनपद के इकतीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 9 से 2 बजे तक मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिसई और पिपरा में आयोजित मेले का निरीक्षण किया।बताया कि 2 बजे तक मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 2381 लाभार्थियों का इलाज किया गया।