बहेड़ी: मेन बाज़ार स्थित एक साड़ी शोरूम पर बैठे शख्स से पिता-पुत्र ने की गाली-गलौच व मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लबेदा निवासी प्रेमदास पुत्र बिहारीलाल के मुताबिक बीती 30 मार्च को दिन में करीब एक बजे वो बहेड़ी मेन बाज़ार स्थित एक साड़ी शोरूम पर बैठा था आरोप है कि तभी बहेड़ी के मास्टर कॉलोनी निवासी दो पिता पुत्र भूपेंद्र कुमार और प्रशांत आए और गाली गलौच कर लाठी डंडों से मारपीट लगे और फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए ।