स्याना: ग्राम देहरा स्थित शनि धाम मंदिर की स्थापना दिवस पर विधायक ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की, भंडारा भी आयोजित
Siyana, Bulandshahr | Jun 2, 2026
ग्राम देहरा स्थित शनि धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर क्षेत्र विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने मंदिर पहुंच कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। वही मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंगलवार को शनि धाम मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। वही मंदिर परिसर में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।