पंचकूला: भारी बारिश से पिंजौर-कालका की सड़कों की खुली पोल, आप जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने टूट चुकी सड़कों की हालत पर जताई चिंता
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने रविवार को पिंजौर और कालका शहर की सड़कों का निरीक्षण किया। भारी बारिश में टूट चुकी सड़कों की हालत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की बारिश में पोल खुल चुकी है और हजारों वाहन चालक और लाखों लोग दुखी व परेशान हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ हरियाणा सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा की बात करती है, लेकिन यहां के हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की कितना विकास हुआ है।