पंचकूला: हरियाणा पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन के नेतृत्व में पंचकूला के गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू किया।
हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने रविवार को पंचकूला के गांवों में कांग्रेस पार्टी के जनसंपर्क अभियान के तहत दौरा करने के उपरांत मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड की प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के दिशा निर्देशानुसार पंचकूला के गांवों में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई है।