टिकारी प्रखंड के लोहानीपुर ग्राम में रामाधार सिंह द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षाविद व बुद्धिजीवियों ने सम्मिलित होकर अपने विचार रखे। हिमांशु शेखर ने कहा कि अटल जी के विचार आज भी हमें राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। कार्यक्रम में दर्जनों लोग शामिल हुए।