बाघराय थाना क्षेत्र के देवरी हरदो पट्टी गांव में, पड़ोसियों के अवैध निर्माण का विरोध करने पर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में युवती बीनू देवी की आंख में गंभीर चोट आई है और उसकी मां और भाई भी घायल हो गए हैं।थानाध्यक्ष ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया की मामले की जांच की जा रही है।