जांजगीर: पेंड्री गांव में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
जांजगीर के सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पेंड्री गांव में ट्रैक्टर ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी थी. हादसे में बाइक सवार व्यक्ति लगन सिंह को गंभीर चोट आई थी और उसे अस्पताल ले जाया गया था. जहां घायल व्यक्ति लगन सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) और 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी।