चक्रधरपुर के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सुदाम प्रधान की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार शाम चक्रधरपुर की रेलवे स्टेशन के समीप गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए विशेष अन्न सेवा (भंडारा) का आयोजन किया गया।स्थानीय सामाजिक संस्था जननायक समिति के देखरेख में चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप यह आयोजन किया गया।