महाराजगंज: गुलाब खेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
3 जून बुधवार की दोपहर 3:00 बजे रिश्तेदारी में गए हुए व्यक्ति को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। और मौके का फायदा उठाते हुए घटनास्थल से अज्ञात वाहन फरार हो गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने बछरावां सीएचसी पहुंचाया, जहां गंभीर हालत में मौजूद चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।