शाहपुरा: इंजन था पस्त, फिर भी सफर पर 'क्रूज'! बरगी हादसे में बड़ा खुलासा, तीन अधिकारी तलब
जबलपुर के बरगी डैम में हुआ क्रूज हादसा अब प्रशासनिक और तकनीकी लापरवाही का जीता-जागता सबूत बनता जा रहा है। न्यायिक जांच के दौरान एक ऐसा चौंकाने वाला पत्र सामने आया है, जिसने पूरे मामले का रुख ही बदल दिया। इस पत्र में साफ लिखा था कि क्रूज का एक इंजन पूरी तरह खराब हो चुका था और दूसरा भी स्टार्ट होने में नखरे दिखा रहा था। यानी मौत के इस सफर की चेतावनी पहले ही मि