खगड़िया: मालपा गांव में सांप के काटने से किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के मालपा गांव में सांप के काटने से एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान मालपा गांव निवासी साजन पटेल की पुत्री न्यासा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात वह घर में सो रही थी। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसकी मौ