बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला के वार्ड नम्बर एक में दावत को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई । जिसकी दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी । पुलिस ने मंगलवार को कछला के वार्ड नम्बर एक के रहने वाले एक पक्ष के सुमित शैलेश व दूसरे पक्ष के महेंद्र और आशीष को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान किया है।