उदवंत नगर: उदवंतनगर बाजार पर मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ जख्मी
18 मार्च मंगलवार 6 बजे आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर उदवंतनगर बाजार के समीप अनियंत्रित मैजिक वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक़्कर मार दिया। जिस घटना मे बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान तेतरिया निवासी विजय कुमार के रूप मे हुआ। घटना को लेकर अफरा तफरी का महौल कायम हो गया एवं लोगो का हुजूम उमड गया।