उदवंत नगर: डीएम के आदेश पर बकरी पंचायत के रोजगार सेवक की लापरवाही के कारण समाप्त की गई सेवा
डीएम श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही, शिथिलता एवं अनियमितता बरतने जाने के आरोप में उदवंतनगर प्रखंड के बकरी पंचायत के सर्वेक्षणकर्त्ता श्रीमती कुमारी शशिकला रोजगार सेवक का 17 मार्च सोमवार को 6 बजे अनुबंध रद कर सेवा समाप्त कर दिया गया।