उदवंत नगर: उदवंतनगर में आयोजित श्री राम महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली जलभरी यात्रा
17 मार्च सोमवार को 4 बजे फत्ते पट्टी उदवंत नगर मे श्री राम महायज्ञ का भव्य आयोजन के तहत जलभरी यात्रा पूरे धूमधाम से निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।संत पंडित आचार्य गुप्तेश्वर तिवारी जी के सानिध्य में आयोजित श्री राम महायज्ञ का जलभरी काली मंदिर उदवंतनगर प्रांगण मे स्थित पवित्र कुआं से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की गई।