फिरोज़ाबाद: चलती ट्रेन में महिला की डिलीवरी, फ़िरोज़ाबाद रेलवे स्टेशन पर महिला कांस्टेबल आरती ने नवजात शिशु को तत्काल अटेंड किया
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री को डिलीवरी हुई। मामला फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 का है। मंगलवार सुबह 11 बजे करीब गाड़ी के स्टेशन पर पहुँचते ही महिला कांस्टेबल आरती ने तत्परता दिखाते हुए महिला एवं नवजात शिशु को तुरंत अटेंड किया। महिला कांस्टेबल आरती ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर दोनों को भर्ती कराया।