प्रेम विवाह बना विवाद की वजह: बढेरा गांव में दो पक्षों में पत्थरबाजी, पंचायत के दौरान भड़का बवाल डबरा अनुविभाग के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढेरा गांव में शनिवार दोपहर उस समय तनाव फैल गया, जब एक बालिग युवक-युवती के प्रेम विवाह को लेकर दो परिवार आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि पंचायत के दौरान ही दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई।