पिड़ावा: ओड़ियाखेड़ी में प्रवेशोत्सव को लेकर शिक्षकों ने घर-घर सर्वे किया, किया जागरूक
ओड़ियाखेड़ी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रवेशोत्सव को लेकर घर-घर सर्वे किया।प्रधानाचार्य जगदीश चंद दांगी ने बताया है कि माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के निदेशक के आदेशानुसार सत्र 2026-27 प्रवेशोत्सव को लेकर विद्यालय में वार्ड अनुसार टीमों का गठन किया गया।टीमों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों व विद्यार्थियों से संपर्क किया।