रघुराजनगर नगरी: NH30 ओवर ब्रिज के नीचे सरलानगर रोड पर लगा जाम, एंबुलेंस और स्कूल बसें फंसी,स्थानीय लोगों ने जाम में फसी एंबुलेंस निकाला
NH30 ओवर ब्रिज के नीचे आज गुरुवार को सुबह 11:30 बजे मुक्तिधाम के पास सरलानगर रोड पर लंबा जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस और कुछ स्कूल बसें भी फंस गईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को निकालकर आगे भेजा। सर्विस लेन की एक तरफ ट्रक खराब हो गया है। दूसरी तरफ सड़क निर्माण के लिए खोदकर छोड़ दिया गया है। अब सिर्फ एक तरफ का सर्विस ही चल रहा है। जिससे जाम की स्थित बनी हुई है