सिराथू: कमासिन हाईवे फ्लाईओवर के नीचे डाला गया बदबूदार कचरा, लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
सिराथू तहसील इलाका के नेशनल हाईवे के फ़्लाईओवर के नीचे बदबूदार कचरा किसी ने फेंका है।इस कचरे में इतनी गन्ध है कि आसपास के लोग और यहां से गुजरने वाले लोग हलकान हो गए हैं। कचरा मल का बताया जाता है जिसके वजह से सांस लेना भी दूभर है। मकर संक्रांति में गंगा स्नान करने के लिए आने जाने वाले लोगों को भी दिक्कत हो रही है।जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है।