बालोद: तांदुला नदी किनारे चला बुलडोजर: 7.5 एकड़ जमीन समतल करने पहुंचा प्रशासन, किसानों और क्रांति सेना ने किया विरोध
Balod, Balod | May 24, 2026 तांदुला नदी के अस्तित्व को बचाने और उसे पुराने स्वरूप में लौटाने के लिए जिला प्रशासन ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। प्रशासनिक अमले ने तांदुला नदी किनारे खेती की जा रही करीब साढ़े 7 एकड़ जमीन को समतल करने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।