अंबाह: जन्म प्रमाण पत्र में गड़बड़ी का आरोप, आवेदक बोला- सिविल अस्पताल अंबाह में सिस्टम पूरी तरह भ्रष्ट, SDM से की शिकायत
Ambah, Morena | Jun 23, 2026 रोरियापुरा निवासी देवेंद्र ने जन्म प्रमाण पत्र में गड़बड़ी और कर्मचारियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई में एसडीएम रामनिवास सिकरवार से शिकायत की है। उनका कहना है कि सुधार के नाम पर 100 रुपये लेने के बावजूद प्रमाण पत्र में संशोधन नहीं हुआ। बीएमओ से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने पूरे सिस्टम को भ्रष्ट बताते हुए जांच की मांग की।