रजौन: करसानी गांव में अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी, रजौन पुलिस ने की जांच शुरू
करसानी गांव में सोमवार की देर रात एक बंद घर में अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपये की संपत्ति चोरी किए जाने का मामला सामने आया है ।जानकारी के अनुसार करसानी गांव निवासी आशुतोष कुमार सिंह अपने पूरे परिवार के साथ हैदराबाद में रहते हैं। उनका गांव स्थित घर लंबे समय से बंद था । मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा, जिसके बाद शोर मचाया गया ।