सिसई: पिलखी मोड़ में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड मंत्री ने पद छोड़ने की घोषणा की
Sisai, Gumla | Mar 27, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के पिलखी मोड में बुधवार शाम को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड मंत्री उदय कुशवाहा ने अपना पद छोड़ने की घोषणा करते हुए एक सनातनी के रूप में कार्य करने की बात कही। ज्ञात हो कि उदय कुशवाहा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड मंत्री के रूप में एक विशेष पहचान बनाई थी।उनका पद छोड़ना संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।