मनेर: छिहत्तर-मुंजी टोला के रास्ते पर वृद्ध व्यक्ति से बदमाशों ने मारपीट कर छीना 45000 रुपए
Maner, Patna | Jul 9, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंजी टोला-छिहत्तर के रास्ते पर एक वृद्ध व्यक्ति से बदमाशों ने मारपीट करते हुए 45000 रुपए छीनकर फरार हो गए। वृद्ध व्यक्ति मवेशी खरीदारी करने के लिए गए हुए थे। वापस लौट के दौरान रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित हल्दी छपरा सात अना गांव के रहने वाले रामलगन साव के रूप में की गई है।