हिन्दू जागरण मंच की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं सामाजिक सरोकारों पर हुआ मंथन
चांदवा स्थित मंगलमूर्ति रिजॉर्ट में शुक्रवार को हिन्दू जागरण मंच, भोजपुर की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में दक्षिण बिहार के प्रांत संयोजक अंजनी जी मुख्य अतिथि तथा प्रांत सह-संयोजक सोना लाल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगरों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Arrah, Bhojpur | Jul 31, 2026