ओरमांझी: नेवरी रिंग रोड के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस
नेवरी रिंग रोड के पास सड़क हादसे में बुधवार करीब साम 5 बजे एक बाइक सवार की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।