फुलवरिया: राधागंज के प्राचीन राधे कृष्णा मंदिर में संत परमदास जी महाराज को संतों ने दी श्रद्धांजलि, विशाल भंडारे का आयोजन
फुलवरिया प्रखंड के राधागंज स्थित ऐतिहासिक श्री राधे कृष्ण मंदिर में मठाधीश्वर प्रख्यात संत परम दास जी महाराज को महाप्रयाण के बाद शनिवार की दोपहर 2:00 बजे मंदिर परिसर में भव्य श्रद्धांजलि सभा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समागम में क्षेत्र के कई प्राचीन मठों के मठाधीश्वर प्रख्यात संत और भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।