भोरे: काली मोड़ के समीप बाइक से बंदर की टक्कर में शिक्षिका गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत
भोरे थाना क्षेत्र के काली मोड़ के समीप एक निजी अस्पताल के पास बुधवार को बाइक सवार शिक्षिका की दुर्घटना में मौत की खबर सामने आई है। बुधवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक बंदर के बाइक में टकराने से यह हादसा हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर सवार होकर शिक्षिका अपने घर के तरफ जा रही थी। इस दौरान एक बंदर उनकी बाइक से टकरा गया।